पीलीभीत, फरवरी 20 -- पीलीभीत। पीलीभीत के अमरिया में श्रमिक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भट्ठा मालिक व सपा के जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। श्रमिक के समर्थन में भी अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन देकर आरोपी सपा नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्नाव के गुलहेरिया क्षेत्र के धवानी गांव निवासी मिथुन कुमार ने अमरिया थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि वह अमरिया थाना क्षेत्र के धुंधरी में स्थित नाज ब्रिक फील्ड पर काम करता है। भट्ठा मालिक मखदूम खान और उसके भाई सारिक खान ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका शांतिभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.