पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक के साथ मारपीट और धमकाने के मामले में अमरिया पुलिस ने सपा के जिला उपाध्यक्ष मखदूम खां और उनके भाई को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बुधवार रात को श्रमिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। सपाइयों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। सपा का प्रतिनिधि मंडल डीएम-एसएसपी से मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएगा। उन्नाव के गुलहेरिया क्षेत्र के ग्राम धवानी निवासी मिथुन कुमार अमरिया क्षेत्र के धुंधरी गांव स्थित मखदूम खां के ईंट भट्ठे पर काम करता है। आरोप है कि 16 फरवरी को भट्टा मालिक मखदूम खां और उसका भाई सारिक खां ने श्रमिक मिथुन कुमार पर अत्यधिक काम करने का दबाव बनाया। श्रमिक ने विरोध किया तो सपा नेता और उसके भाई ने श्रमिक को कमरे में बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.