पीलीभीत, जनवरी 20 -- पीलीभीत। मंगलवार सुबह थाना गजरौला के गढा जंगल के बिजली घर के पास पीलीभीत की तरफ से जाती हुए एक मिनी बस ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे धान से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में मिनी बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मिनी बस का चालक चित्रा ओली निवासी हिमाचल प्रदेश,बस में सवार वीर बहादुर और पदमबहादुर खत्री निवासी नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार पांच अन्य लोग भी आंशिक रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने 40 वर्षीय पदम बहादुर खत्री को मृत घोषित कर दिया। शेष दोनों लोगों का उपचार चल रहा है। मिनी बस में सवार लोग हिमचाल प्रदेश के रुहड़ू जिले से मजदूरी करके नेपाल के जाजरकोठी के थाना सिलिंगी क्षेत्र के सिलिंगी म...