पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पीलीभीत। दिसंबर में अब तक का सबसे घना कोहरा मंगलवार को लोगों के लिए परेशानी बन गया। जहां एक तरफ दिन में अंधेरा सा छाया रहा। तो वहीं सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। रोडवेज बसों के अलावा ट्रेनों में भी यात्री संख्या काफी कम रही। जिसका असर राजस्व पर पड़ा। सुबह के समय परीक्षा के लिए जाते स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीलीभीत टनकपुर हाईवे समेत हरिद्वार हाईवे, पीलीभीत बीसलपुर और पूरनपुर हाईवे पर भी वाहनों की संख्या नाम मात्र की रही। दृश्यता करीब शून्य होने के कारण वाहन चालकों ने अपने वाहन हाईवे किनारे खड़े कर लिए और दृश्यता का पैमाना बढ़ने का इंतजार करने लगे। कुछ स्थानों पर पाला पड़ने की भी जानकारी सामने आई है। - राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ एस एस ढाका ने बताया कि कोहरे से गन्ना और गेहूं की फसल को फायद...