पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय की छत पर गुरुवार देर रात वहां काम करने वाले कर्मचारी शव लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने प्रॉपर्टी डीलर पर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी 25 वर्षीय अनिल मोहल्ला श्रीनगर कॉलोनी स्थित प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में पिछले 5 वर्षों से नौकरी करता था। गुरुवार रात उसका शव छत की रेलिंग से सड़क की ओर रस्सी के फंदे से लटका मिला। शुक्रवार सुबह लोगों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपो की जांच की जा रही है। अभी कोई लिखित में तहरीर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.