पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खां जुनूबी में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। छोटे खां का पुत्र रेशू खां स्टेशन रोड पर व्यापारी के गोदाम में ट्राली से बोरियां उतार रहा था। ट्राली का डाला खोलते ही अचानक ट्रैक्ट्रर स्टार्ट होकर खिसकने गया। बंद करने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़े रेशू खां का पैर स्लिप हो गया। वह देखते ही देखते ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। 38 वर्षीय रेशू खां की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...