पीलीभीत, फरवरी 16 -- पीलीभीत। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की अगुवाई में भारतीय किसान मजदूर संगठन ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पवन कुमार यादव को दिया। भारत अमेरिका डील पर नाराजगी जताते हुए पशुपालकों को स्टेट डील से बाहर रखे जाने की मांग करते हुए तमाम तथ्यों पर अपना विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष श्रवणदत्त सिंह की अगुवाई में किसान संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लामबंद होकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कई बिंदुओं पर अपना विरोध करते हुए किसानों के हित में निर्णय लेने का आवाहन किया गया है। देश के किसानों और आम जनता के लिए कृषि और दूध उत्पादक क्षेत्र को अमेरिका डील से बाहर रखने की मांग किसान संगठन ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.