लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- शुक्रवार दोपहर कस्बा निवासी दो युवक एक बाइक पर सवार होकर अपनी रिस्तेदारी सेमरी बहराइच जा रहे थे। रास्ते में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौके पर मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा वहीं युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। धौरहरा के मोहल्ला पठान वार्ड निवासी 25 वर्षीय अनीस व 22 वर्षीय आरिफ करीब दो बजे सेमरी बहराइच जाने के लिए बाइक से निकले थे। पीलीभीत बस्ती हाइवे पर जालिम नगर पुल से आगे सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही अल्टो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में आरिफ की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद से परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.