पीलीभीत, फरवरी 20 -- पीलीभीत। एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई। पुलिस कर्मियों को परेड कराई और शस्त्र ड्रिल कराई। बाद में यूपी 112 की गाड़ियों (पीआरवी) को चेक किया। उनके चालकों से गाड़ी की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही पीआरवी पर उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता की जांच की। आपात स्थिति में उनके प्रयोग को लेकर संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के सही रख-रखाव एवं प्रयोग के बारे में बताया। परेड के बाद पुलिस लाइन परिसर में स्थित केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, अग्निशमन शाखा, फायरिंग बट, आदेश कक्ष का निरीक्षण किया गया। स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.