चम्पावत, दिसम्बर 6 -- पंचम वाहिनी एसएसबी में तीन दिनी क्षेत्रक क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में पीलीभीत ने अल्मोड़ा क्षेत्रक को हराया। चम्पावत पंचम वाहिनी एसएसबी परिसर में कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में तीन दिन क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई। फाइनल मुकाबला पीलीभीत और अल्मोड़ा क्षेत्रक के बीच हुआ। पीलीभीत की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 123 रन बनाए। जवाब में पीलीभीत क्षेत्रक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने पुरस्कार दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...