पीलीभीत, फरवरी 9 -- गजरौला। पीलीभीत में लग्गा भग्गा के बाद अब नेपाल के हाथियों ने गजरौला क्षेत्र में किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया। यही नहीं, बाघों के हमले से सुरक्षा के लिए लगाई गई चेनलिंक फेंसिंग को तहस-नहस कर दिया। इसकी जानकारी वनाधिकारियों को दी गई है। हाथियों की वजह से किसान अपनी सुरक्षा और फसलों का लेकर चिंतित हैं। शनिवार देर रात हाथियों ने फिर उत्पात मचाया। माला रेंज से सटे गांव रिछोला सहराई मे कई किसानों की गेहूं की फसल को जंगली हाथियों ने नष्ट कर दिया है। इसमें किसान बलविंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरु प्रताप सिंह, सुखदेव सिंह, लक्खा सिंह आदि किसानों के गेहूं के फसल को जंगली हाथियों ने नष्ट किया है। लगातार इस मामले में प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद जंगली हाथियों का आतंक रुक नहीं पा रहा है। सूचना के बाद भी प्रशासन की तरफ से अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.