हल्द्वानी, जनवरी 28 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पीलीभीत के रहने वाले एक किसान की हल्द्वानी में सड़क हादसे में जान चली गई। किसान को पैदल चलते वक्त एक बुलेट बाइक चालक ने कुचल दिया। पुलिस ने किसान का पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस बुलेट चालक की तलाश में जुटी है। हाल देवपुर, देवका और मूल निवासी नौगांव कल्याणपुर, पीलीभीत 55 वर्षीय इतवारी लाल पुत्र कन्हाई लाल हल्द्वानी में अपने भतीजे के साथ रहते थे। वह यहां कमलुवागांजा में रहकर खेती बाड़ी करते थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर को इतवारी किसी काम से पैदल-पैदल बाजार की ओर आ रहे थे तो इसी दौरान एक बुलेट बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इतवारी को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफ...