पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पीलीभीत। रहस्यमस ढंग से गांव से दो किशोरियां लापता हो गई है। दोनों किशोरियां आपस में सहेली हैं। अचानक किशोरियों के लापता हो जाने से परिजन चितिंत हैं। पुलिस ने एक किशोरी की मां की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरियों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री 12 दिसंबर को दोपहर तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने अपनी पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस दौरान उन्हें पता चला कि गांव की ही उसकी पुत्री की एक अन्य सहेली भी अपने घर से लापता है। जिसके बाद वह उस किशोरी के परिजनों से मिली और उनसे भी जानकारी की गई लेकिन उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद थ...