पाकुड़, जनवरी 9 -- पीर मजार की जमीन विवाद को लेकर न्यायालय पहुंचे सेवायत पाकुड़, प्रतिनिधि। महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा गांव में पीर मजार की जमीन से जुड़े विवाद को लेकर मजार के सेवायत मोकीम शेख न्याय की गुहार लगाने न्यायालय पहुंचे। आरोप है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके बाद उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी है। बताया कि मौजा जगन्नाथपुर अंतर्गत प्लॉट संख्या 346, 347, 348 और 349 में स्थित मजार की जमीन और उस पर लगे पेड़ों को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था। बताया कि उसने पाकुड़ पुलिस अधीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मामले की जानकारी दी थी। शिकायत में आजहरूल शेख उर्फ आजू शेख और अन्य पर बिना अनुमति आम तोड़ने और पेड़ काटने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। शिकायत ...