मुजफ्फर नगर, जून 17 -- शिवसेना के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में पालिका ईओ को एक ज्ञापन दिया। जिसमें शिवसेना नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि नगर पालिका प्रांगण में स्थित कथित पीर की जानकारी सार्वजनिक की जाए। शिवसेना मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी व जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि सर्व विदित है कि नगर पालिका की सरकारी भूमि पर काफी समय से एक पीर ( कब्र) बना हुआ है। इसके बारे में कई भ्रामक जानकारियां है। इन्हीं भ्रामक जानकारियों से भ्रमित होकर बहुत से हिंदू श्रद्धालु पीर को पूजने के लिए भी आते हैं। जबकि पीर की वास्तविक सच्चाई किसी को ज्ञात नहीं है। सनातन धर्म के हितों को देखते हुए कब्र का इतिहास बताया जाए। यह कब्र किस साधु संत पीर फकीर के नाम पर है और इसके नीचे किस व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.