आरा, नवम्बर 23 -- -आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा जख्मी महिला का इलाज -न्यू बस पड़ाव के पास मॉल के पीछे से शनिवार की रात जख्मी हाल में मिली महिला -नासिक में ऑटो से बाजार करने थी महिला, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के पीरो बाजार के न्यू बस पड़ाव के समीप स्थित मॉल के पीछे शनिवार की रात महाराष्ट्र की एक महिला जख्मी हालत में मिली। वह बेहोशी की हालत में थी। नशाखुरानी गिरोह की ओर से उसे शिकार बनाये जाने की आशंका जताई जा रही है। जख्मी महिला अपने को महाराष्ट्र के नासिक के मालेगांव की रहने वाली नीलोफर बता रही है। उसका इलाज आरा अस्पताल में कराया जा रहा है। इधर, इलाज के लिए लेकर आए पीरो थाने के पीटीसी सन्नी कुमार ने बताया कि महिला शनिवार की रात पीरो बाजार स्थित न्यू बस पड़ाव के समीप मॉल के पीछे जख्मी हालत में पड़ी...