आरा, नवम्बर 22 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो अनुमंडल में सांख्यिकी विभाग की ओर से प्रायोजित फसल कटनी कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने शनिवार को किया। अनुमंडल के तरारी गांव के बधार में धान की फसल की कटनी फौजदार सिंह के खेत में की गयी। 50 वर्गफुट खेत से 32 किलोग्राम और 460 ग्राम धान की कटनी की गयी। इस तरह 64.92 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान की उपज हुई। धान की कटनी के दौरान तरारी बीडीओ और तरारी बीएओ मौजूद थे। एसडीओ ने बताया कि सामान्यतः अच्छा उत्पादन हुआ है। उपस्थित किसानों को अधिक से अधिक उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.