औरंगाबाद, जनवरी 9 -- हसपुरा प्रखंड के पीरु गांव के खेल मैदान में चल रहे स्टार जूनियर क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच शुक्रवार को हसपुरा और पीरु क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इसमे पीरु की टीम सात विकेट से जीत हासिल कर ली। टॉस जीतकर हसपुरा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवरों में नौ विकेट खोकर 87 रन बनाए। जवाब में उतरी पीरु की टीम ने सात विकेट रहते लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। स्कोरिंग सौरभ कुमार और प्रिंस कुमार ने की। प्रिंस कुमार ने मैच की कमेंट्री की। भैरोनाथ सिंह, पंसस प्रतिनिधि जय प्रकाश कुमार, राज पटेल, प्रिंस कुमार,आलोक कुमार, पिंटू कुमार, सोनू कुमार, शुभ लाल कुमार, नारायण साव उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...