रामनगर, फरवरी 4 -- रामनगर। पीरूमदारा के लोगों की वर्षों से लंबित मांग को पौढ़ी सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से पूरा कर लिया गया है। उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पीरूमदारा में किया गया है। इससे पीरूमदारा के लोगों ने खुशी जाहिर की है। बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश नैनवाल ने बताया कि बीते दिनों सांसद अनिल बलूनी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे। उन्होंने उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) का पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण विद्यार्थियों, बुजुर्गों व व्यापारियों को रामनगर आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों की जानकारी दी थी। रेल मंत्री के आदेश पर संयुक्त निदेशक कोचिंग रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने पीरूमदारा में उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव के आदेश जारी कर दिए हैं।

हिंदी हि...