लखीसराय, जनवरी 23 -- कजरा। पीरी बाजार पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे छह आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के भगतपुर निवासी स्व.मटुकी सदा के पुत्र राम दास सदा एवं लक्ष्मीपुर निवासी भाषो दास के पुत्र दीपक दास एवं पवन दास,हरिलाल दास के पुत्र दिनेश दास,दर्शन दास के पुत्र भाषो दास एवं नारायण दास के रूप में की गई है। गिरफ्तार सारे आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...