नई दिल्ली, फरवरी 4 -- पीरियड्स का समय पर ना आना महिलाओं के लिए शारीरिक ही नहीं, मानसिक तनाव का कारण भी बन जाता है। जब लगातार दो महीने तक पीरियड्स मिस हो जाएं, तो सबसे पहले डर और घबराहट होना स्वाभाविक है। हालांकि, हर बार इसका मतलब कोई गंभीर बीमारी नहीं होता। डॉ. रमिता ठाकुर के अनुसार, कई बार लाइफस्टाइल बदलाव, स्ट्रेस, हार्मोनल असंतुलन या पोषण की कमी के कारण पीरियड्स रुक सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ प्राकृतिक घरेलू उपाय शरीर को जरूरी सपोर्ट देकर मासिक धर्म चक्र को फिर से नियमित करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -गुनगुना दूध और हल्दी: हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी और हार्मोन-बैलेंसिंग गुणों से भरपूर होता है। रोज रात को गुनगुने दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पीने से गर्भाशय की सेहत सुधरती है और पीरियड्स को ...