रजनीश पांडेय, फरवरी 12 -- दिल्ली के पीरागढ़ी हत्याकांड की जांच में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी कमरुद्दीन ने साल 2010 में काला जादू सीखा था और वह संतान प्राप्ति या पैसे जैसी समस्याओं को दूर करने के बहाने लोगों को अपने जाल में फंसाता था। उसने अब तक तीन हत्याएं करने की बात कबूल की है। उसने राजस्थान के एक दंपति को अपना पहला शिकार बनाया था। वह अपनी तांत्रिक क्रियाओं में अंडे और लड्डू जैसी चीजों का इस्तेमाल करता था। मौके से पीड़ितों के आईडी कार्ड और अन्य सामान बरामद हुए हैं।यूपी के शख्स से सीखा था काला जादू नए खुलासे में सामने आया है कि आरोपी ने 2010 में उत्तर प्रदेश से किसी व्यक्ति से काला जादू सीखा था। उसका पहला शिकार राजस्थान का एक दंपति था, जो संतान न होने पर इलाज के बहाने उसके झांसे में फंसा था। कमरुद्दीन के इशारे पर पति ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.