नई दिल्ली, फरवरी 11 -- बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में तीन शव मिलने के मामले में अब तंत्र-मंत्र के दौरान मौत की आशंका सामने आ रही है। जांच में संकेत मिले हैं कि इस घटना में एक चौथा व्यक्ति भी शामिल था, जो कथित तौर पर तांत्रिक बताया जा रहा है।कार में कोई और भी था मौजूद सूत्रों के मुताबिक, बरामद कार में ड्राइवर सीट पर मिले रणधीर के शव के पास वाली सीट पर किसी अन्य व्यक्ति के बैठने के सुराग मिले हैं। पुलिस ने इस एंगल से जांच शुरू करते हुए तांत्रिक से पूछताछ भी की है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक चौथा शख्स कार में बैठता और बाद में उतरता हुआ दिखाई दिया है। तकनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.