पटना, अगस्त 27 -- पुलिस ने पीरबहोर थाना क्षेत्र के एक होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा का पर्दाफाश किया है। मंगलवार की रात डीएसपी-1 के नेतृत्व में गठित टीम ने होटल में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक महिला को मुक्त कराया। एसपी सिटी (सेन्ट्रल) दीक्षा ने बताया कि एक महिला ने गुप्त सूचना दी थी कि अशोक राजपथ स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार चलाया जा रहा है। यह होटल रिहायशी मोहल्ले के बीच में है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी टाउन के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी में होटल से कई आपत्तिजनक सामान और मोबाइल बरामद किए गए हैं। मोबाइल से लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों तक भेजी जाती थीं। इसके अलावा व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए थे, जिनमें ऑनलाइन सिस्टम से ग्राहकों को लड़कियों की फोटो और जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी। कई फोटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.