भागलपुर, फरवरी 23 -- पीरपैंती अमृत भारत स्टेशन पर रविवार को 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के लिए कुल 11 गार्डर सफलतापूर्वक चढ़ाए गए। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मेगा ब्लॉक रहा, जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन या तो पूरी तरह बंद रहा या कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई और दिनभर अफरा-तफरी मची रही। डाउन लाइन पर धूलियां ट्रेन रद्द रही, साहेबगंज-भागलपुर पैसेंजर (अप और डाउन दोनों) रद्द रही, जबकि गया पैसेंजर लगभग तीन घंटे विलंब से चली। इससे पहले एफओबी-2 के लिए भी 11 गार्डर सफलतापूर्वक चढ़ाए जा चुके हैं। प्रत्येक गार्डर का वजन 10 टन था, जिसे उठाने के लिए 250 टन क्षमता वाला रोड क्रेन बुलाया गया था। इस अवसर पर डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज कुमार, सहायक परिचालन प्रबंधक (मालदा) सुधीर कुमार सिंह, सहायक अभियंता ...