भागलपुर, फरवरी 1 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती प्रखंड में पैक्स द्वारा राशि अभाव में धान की अधिप्राप्ति लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पा रही है। जिससे किसान खासे परेशान हैं। धान खरीदारी का लक्ष्य 5039 मिट्रिक टन है। लेकिन एसएफसी भागलपुर द्वारा प्रयाप्त मात्रा में ना तो एफआरके दी जाती है और ना ही सीएमआर का भुगतान किया जा रहा है।जिस कारण अभी तक मात्र 2845 मिट्रिक टन ही खरीदारी हुई है। पीरपैंती में कुल 28 पंचायत और एक नगर पंचायत में से मात्र 13 पैक्सों और एक व्यापार मंडल में ही धान की खरीद होती है। बीसीओ आशीष कुमार ने बताया कि पैक्सों के पास एफआरके नहीं है इसलिए पैक्स से चावल नहीं जा रहा है। हालांकि सीएमआर जमा होने के उपरांत एसएफसी से प्राप्त एसएफसी से प्राप्त सीएमआर राशि से धान क्रय किया जाएगा। किसान नवल सिंह ने कहा कि किसानों का धान अच्छा ...