भागलपुर, नवम्बर 29 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के ओलापुर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में वसंतीय रबी किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में उपस्थित किसानों को आत्मा के उप परियोजना निदेशक बिपुल कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमन कुमार,कृषि विश्व विद्यालय सबौर की वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. ममता कुमारी, पौधा संरक्षण विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ अमरेंद्र कुमार आदि ने भी संबोधित किया। किसानों को चना, सब्जी, मटर, करेला, इत्यादि फलों में होने वाले रोग की पहचान कि जानकारी के साथ साथ रोग के बचाव एवं प्रबंधन कि विस्तृत जानकारी दी।साथ ही सब्जी उत्पादन, बीज उत्पादन, समेकित फसल प्रबंधन कि जानकारी दिया।जबकि उप परियोजना निदेशक आत्मा भागलपुर ने आत्मा द्वारा संचालित कार्यक्रम, किसान पाठशाला, किसान गोष्टी, कृषि जन कल्याण चौपाल, जिला, राज्य के अंदर, रा...