भागलपुर, फरवरी 16 -- शेरमारी के एक घर में रविवार को युवक का शव गमछे से बने फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पीरपैंती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान शेरमारी के रौशन कुमार के रूप में हुई। रौशन की मां पूनम देवी ने पुलिस को बताया कि रौशन बेरोजगार था और बराबर विवाद करता रहता था। नशे का भी आदि था। पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। इसी कारण उसकी गर्भवती पत्नी को उसके मायके भेज दिया था। शनिवार को भी उसने उत्पात मचाया था। रविवार को भोर में उठाकर चाय पीने कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद हम पूजा करने मंदिर चले गए। वापस लौटे तो आवाज लगाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।पड़ोसी तथा अन्य लोग पहुंचे तथा दरवाजा खोला गया तो वह फांसी पर झूल रहा था। यह देख परिजनों ने डायल 112 को तथा पीरपैंती थाना को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.