भागलपुर, दिसम्बर 5 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के लक्ष्मीपुर में दरवाजे पर बैठे एक बुजुर्ग जगरनाथ पासवान को एक कुत्ते ने पैर में काटकर जख्मी कर दिया। यह देख एक किशोर राम नारायण रजक कुत्ते को भगाने लगा तो कुत्ते ने उसे भी काटकर जख्मी कर दिया। दोनों को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वही कुत्ता पांच किलोमीटर दूर बल्लीटीकर में एक महिला सुमन देवी को भी काट लिया। सभी जख्मियों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...