भागलपुर, फरवरी 25 -- श्रीराम गुलाम क्रीड़ा प्रांगण खेरैहिया में चल रहे द डिसाइडर क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच टाइगर झक्कास अकबरनगर बनाम पीरपैंती इलेवन के बीच हुआ। पीरपैंती के कप्तान गणपत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीरपैंती इलेवन की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 209 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में टाइगर झक्कास अकबरनगर की टीम निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी और मैच 44 रनों से हार गई। इसके साथ ही पीरपैंती इलेवन की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली। फोटो - खेरैहिया मैदान में विजेता पीरपैंती टीम के खिलाड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.