भागलपुर, जनवरी 31 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती-गोड्डा रेल लाइन के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिहार क्षेत्र में पड़ने वाले भूमि का अधिग्रहण हो गया है और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है। इसके लिए रैयतों से जरूरी दस्तावेज भी लिए जा रहे हैं और भुगतान भी किया जाने लगा है। इस रेल लाइन में बिहार क्षेत्र का तकरीबन 86.03 एकड़ जमीन अधिग्रहित किया गया है। जिनमें प्यालापुर मौजे में 33.35 एकड़, रिफातपुर मौजे में 31.13 एकड़, उदयपुरा मौजे में 5.48 एकड़, परसबन्ना मौजे में 16.06 एकड़ जमीनें ली गई हैं। जिला भूअर्जन कार्यालय भागलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमि दाता पंचाटी कुल 442 हैं जबकि अधिग्रहित की गई भूमि में तकरीबन 41 करोड़ भुगतान किया जाना है जबकि अब तक 10 करोड़ की राशि भुगतान की जा चुकी है। न्यूनतम बाजार मू...