भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पीरपैंती थर्मल पावर के लिए अधिग्रहीत जमीन के करीब दो दर्जन रैयतों ने डीएम के निर्देश पर मुख्यालय में अपनी समस्याओं को रखा। किसान चेतना एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह के नेतृत्व में आये किसानों ने समीक्षा भवन में पदाधिकारियों को जमीन और मुआवजा से संबंधित जानकारी दी। डीएम ने किसानों की समस्याओं का हल करने के लिए एडीएम (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार, पीरपैंती के सीओ चंद्रशेखर कुमार को नियुक्त किया था। श्रवण सिंह ने एडीएम को बताया कि उन्हें जमीन की दो कीमत का मुआवजा मिला है। पहले मिले मुआवजे की रकम काफी कम है। हमारी मांग है कि दूसरी बार मिले मुआवजे की राशि के हिसाब से सूद समेत शेष रकम दी जाए। जिसे देने में प्रशासन आनाकानी कर रहा है। श्रवण सिंह ने वर्ष 2011 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.