गिरडीह, नवम्बर 25 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत मांझीडीह के प्रवासी मजदूर की मौत बेंगलुरू में हो गई है। मजदूर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। हालांकि मजदूर के मौत की साफ वजह पता नहीं चल पायी है। परिजनों ने जल्द शव मंगाने की मांग की है। बताया जाता है कि पीरटांड़ के मांझीडीह निवासी 25 वर्षीय सोनालाल मुर्मू पिता छोटका मुर्मू रोजगार की तलाश में बेंगलुरु गया था। महीनों से सोनालाल बेंगलुरु में एक कंपनी में मजदूरी कर रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने से सोमवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम पसरा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गिरिडीह विधायक से पहल की अपील की है। गिरिडीह विधायक ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। कानूनी कार्रवाई के बाद मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.