जौनपुर, फरवरी 11 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में साइबर क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम स्मार्ट टेक, सुरक्षित निर्णय एआई का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग रही। कार्यक्रम में आधुनिक डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन जोखिमों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित एवं जिम्मेदार प्रयोग पर विशेष चर्चा की गई। वैलनेस सेंटर के समन्वयक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि बौद्धिक क्षमताओं के विकास के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का असंतुलित उपयोग खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर इंटरनेट ने जीवन के अनेक आयामों को सहज और सुविधाजनक बनाया है, वहीं एआई ने कई नई चुनौतियों और समस्याओं को भी जन्म दिया है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल...