जौनपुर, जनवरी 31 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से शनिवार को गांधी वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों और एनएसएस पदाधिकारियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रबंधन संकाय के प्रोफेसर मानस पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना भी गांधीजी के जन्मदिवस के अवसर पर हुई थी तथा उनके शहादत दिवस पर विश्वविद्यालय द्वारा बापू बाजार की शुरुआत की गई, जो गांधीजी के स्वावलंबन और समाज सेवा के आदर्शों को व्यवहार में उतारने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर प्रदीप कु...