पटना, फरवरी 23 -- पीयू छात्र संघ चुनाव : वीडियोग्राफी के साथ उम्मीदवारों ने लिखित शपथ पत्र दिया - पटना विवि छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर उम्मीदवारों के साथ हुई बैठक - बैठक में सेंट्रल पैनल के सभी उम्मीदवार उपस्थित रहे - सभी उम्मीदवारों ने अचार संहिता के दायरे में चुनाव करवाने का भरा घोषणा पत्र - इसके साथ छात्र संघ चुनाव समिति ने स्थगन वाली अधिसूचना को निरस्त कर दिया पटना, मुख्य संवाददाता। पटना विवि छात्रसंघ चुनाव को आचार संहिता के तहत शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए उम्मीदवारों के साथ सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों की बैठक हुई। चुनाव समिति के सभी 13 सदस्यों के साथ सेंट्रल पैनल के सभी उम्मीदवार इसमें शामिल हुए। इस दौरान सभी उम्मीदवारों से घोषणा और शपथ पत्र लिया गया। इस पूरी प्रक्रिया की विवि छात्र संघ चुनाव समिति न...