पटना, फरवरी 15 -- पीयू छात्रसंघ चुनाव : नॉमिनेशन आज से, 75 फीसदी उपस्थिति का देना होगा प्रमाण पत्र -18 फरवरी तक होगा नॉमिनेशन -19 को सभी नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी होगी -सेंट्रल पैनल के पांच पदों के फॉर्म जमा करने को अलग काउंटर होगा -काउंसलर पद के लिए कॉलेजवार अलग से काउंटर रहेगा उपलब्ध पटना, मुख्य संवाददाता। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन सोमवार से शुरू हो जाएगा। नॉमिनेशन करने वाले सभी उम्मीदवारों को फॉर्म के साथ चार तरह के दस्तावेज जमा करने होंगे, जिनमें दो महत्वपूर्ण हैं। पहला, उम्मीदवार की कक्षा में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। इसके लिए संबंधित कॉलेज के प्राचार्य से लिखित प्रमाण-पत्र प्राप्त कर जमा करना होगा। दूसरा, उम्मीदवार के किसी भी सेमेस्टर में बैकलॉग नहीं होना चाहिए। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक से लिखित प्रमाण...