पटना, जनवरी 28 -- पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने विभिन्न कॉलेजों में बुधवार को 17 वाटर कूलर और प्यूरिफायर लगाए हैं। इनमें मगध महिला कॉलेज, वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज, बीएन कॉलेज, दरभंगा हाउस, पटना कॉलेज, पटना साइंस कॉलेज, वाणिज्य महाविद्यालय और पटना लॉ कॉलेज शामिल है। कई महीनों से कॉलेजों के विद्यार्थी शुद्ध पेयजल की समस्या दूर करने की मांग छात्र संघ से कर रहे थे। उद्घाटन के दौरान पटना विवि छात्रसंघ अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज और पटना ट्रेनिंग कॉलेज में इसी सप्ताह वाटर कूलर लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...