पटना, मार्च 5 -- पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों और विभागों में चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। नए नवेले छात्रों के साथ पुराने छात्र भी उत्साहित हैं। छात्र नेता कॉलेज कैंपस में चुनाव प्रचार को लेकर गोलबंद होने लगे हैं। छात्र नेताओं की ओर से सोशल मीडिया का उपयोग हो रहा है। छात्र नेता छात्रसंघ चुनाव को लेकर अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप से भी विद्यार्थियों को जोड़ने लगे हैं। होली की छुट्टी के मद्देनजर छात्र नेताओं ने वोटरों से जुड़ने और अपने एजेंडे से अवगत कराने के लिये सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। विवि के वोटर भी अपनी हित की बात करने वाले छात्रनेताओं की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर बनाये हुये हैं। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर स्टेटस और पेज के सहारे अपने वोटर्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.