पटना, जुलाई 16 -- पटना विश्वविद्यालय की ओर से नये सत्र 2025-29 में रेगुलर और वोकेशन कोर्स में खेल और कला कोटे के तहत नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी। बुधवार को तीसरे दिन वाणिज्य महाविद्यालय में ट्रायल का आयोजन किया गया। इससे पहले पटना साइंस कॉलेज और पटना कॉलेज में ट्रायल आयोजित किया जा चुका है। तीन दिनों में ट्रायल में कुल 220 विद्यार्थियों ने भाग लिया। गुरुवार को बीएन कॉलेज और शुक्रवार को मगध महिला कॉलेज में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रॉयल में चयनित विद्यार्थियों की सूची कॉलेजवार जारी की जाएगी। यूजी के रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुल 197 और फाइन आर्ट्स कोटे के तहत 85 विद्यार्थियों ने आवेदन दिया है। स्पोर्ट्स और फाइन आर्ट्स कोटे के तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में 29 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.