जौनपुर, फरवरी 15 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कराए गए मूल्यांकन में पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जारी रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय को शोध (रिसर्च) रेटिंग में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन की ओवरऑल रैंकिंग में तीसरा स्थान मिला है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से त्रैमासिक मॉनिटरिंग तथा केपीआई आधारित डैशबोर्ड के विकास संबंधी रिपोर्ट मांगी थी। इसी आधार पर तैयार मूल्यांकन रिपोर्ट में विश्वविद्यालय का प्रदर्शन बेहतर पाया। शासन की ओर से विकसित नई डैशबोर्ड प्रणाली के तहत शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य, प्रशासनिक पारदर्शिता और संस्थागत विकास जैसे मानकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.