पटना, फरवरी 23 -- पीयू- शिक्षक के साथ हुये दुर्व्यवहार पर शिक्षक आज काली पट्टी बांद कर करेंगे काम पटना, मुख्य संवाददाता पटना साइंस कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों द्वारा प्रो शोवन चक्रवर्ती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (पूटा) ने निंदा की हैl शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ शिव सागर प्रसाद ने पत्र जारी कर बताया कि मंगलवार को विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक इस निंदनीय घटना के विरोध में काली पट्टी बांद कर काम करेंगेl वहीं संघ के संयुक्त सचिव प्रो शेखर ने बताया कि शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार की इस तरह की यह घटना पहली बार हुई हैl इस घटना से सभी शिक्षक नाराज हैं और प्रो शोवन चक्रवर्ती के साथ खड़े हैंl
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.