पटना, दिसम्बर 17 -- पटना विवि के परामर्श प्रशिक्षण एवं नियोजन कोषांग के माध्यम से लॉच्ड ग्लोबल कंपनी ने विवि के चार छात्रों का चयन किया है। इन्हें व्यवसाय विकास कार्यकारी पद के लिए चयनित किया गया है। कंपनी की ओर से लिखित परीक्षा के लिए 141 छात्रों का पंजीकरण किया गया था। ऑनलाइन टेस्ट के बाद चार छात्र और छात्राओं का चयन किया गया। इसमें सताक्षी बाला, अनन्या भारद्वाज, अबदुल्ला आरिफ और संजना कुमारी शामिल है। इनकी सफलता पर कुलपति डॉ. नमिता सिंह और कोषांग के प्रभारी प्रो. एसबी लाल ने बधाई दी है। कंपनी की ओर से सभी को ऑफर लेटर भी दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.