मिर्जापुर, मई 19 -- मिर्जापुर। नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें पीयूष कुमार दुबे को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मनीष कुमार जिलामंत्री, श्रीकांतधर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश सिंह उपाध्यक्ष, बबलू गुप्ता संगठन मंत्री, दिनेश कुमार संयुक्त मंत्री, अंकित तिवारी कोषाध्यक्ष और सुधीर दुबे सम्प्रेक्षक चुने गए। निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार तिवारी जिलामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व प्रशांत मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद की देखरेख में चुनाव कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...