पटना, फरवरी 15 -- पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव मार्च के अंतिम सप्ताह में तय है। विवि प्रशासन होली के बाद चुनाव कराने का मन बना चुका है। इसी हिसाब से तैयारी चल रही है। सभी कॉलेजों और स्नातकोत्तर विभागों से मतदाता सूची मंगा ली गई है। विश्वविद्यालय मतदाता सूची तैयार कर रहा है। छात्र कल्याण संकायध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि लगभग 16 से 17 हजार से वोटर हैं, इसमें महिलाओं की संख्या लगभग 60 प्रतिशत है। खासकर पटना वीमेंस कॉलेज और मगध महिला कॉलेज में ही छात्राओं की संख्या अधिक है। सभी कॉलेजों में लड़कों के बराबर ही लड़कियों की संख्या है। पीजी विभागों में भी यही स्थिति है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके पहले छात्रावास अवांटित की जाएगी। छात्र संघ का चुनाव लिंगदोह की सिफारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.