मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- बंदरा। एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र के बड़गांव चौक पर हुई हिंसक झड़प में नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से ग्रामीण घर छोड़कर फरार हैं। घटना के तीसरे दिन चौक पर सन्नाटा पसरा रहा। इधर, जख्मी सरपंच लालबाबू सहनी व उसके परिजन का एसकेएमसीएच में चल रहा है। रविवार को राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सरपंच से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। गायघाट के पूर्व विधायक निरंजन राय ने कहा कि जिस तरह से जनप्रतिनिधि लालबाबू सहनी के साथ पुलिस ने बर्बरता की है, वह गलत है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर बोचहां के पूर्व विधायक अमर पासवान, कांटी के पूर्व विधायक इसराइल मंसूरी, मीनापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्त...