मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र की पीरापुर पंचायत अंतर्गत रामपुरमहिनाथ निवासी कैलाश साह के 22 वर्षीय पुत्र राजकुमार साह की शुक्रवार को गुड़गांव में हत्या कर दी गई। परिजनों ने कंपनी के मालिक व कर्मी पर पैसे के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के साथ में काम कर रहे अन्य लोगों ने परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी। राजकुमार के गले और शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान थे। चाचा गणेश साह ने बताया कि राजकुमार भाई में अकेला था। उसे तीन बहनें हैं। बताया कि बेनीबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का गुड़गांव में जाल की फैक्ट्री है, जिसमें राजकुमार करीब तीन साल से काम कर रहा था। छठ में घर आया था। विधानसभा चुनाव के दो दिन बाद वह गुड़गांव चला गया था। शुक्रवार की रात उसके साथ काम कर रहे लोगों ने फोन कर बताया कि पैसे के ल...