बिजनौर, सितम्बर 1 -- नांगल-चंदक मार्ग से जुड़े हनुमान मंदिर से चमरौला तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, बदहाल मार्ग से ग्रामीणों को आवागमन में अब तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मायापुरी हनुमान मंदिर से चमरौला तक लगभग दो किलोमीटर मार्ग से मायापुरी, ढोलापुरी, चमरौला गांव जुड़े हैं। यह मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशान का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग पर नुकीले पत्थर होने से हादसे की आशंका बनी रही थी। पहले यह मार्ग गन्ना विभाग द्वारा बनाया गया था। डेढ़ वर्ष पूर्व जिसे पीडब्ल्यूडी के हैंडओवर कर दिया गया था। प्रस्ताव भेजने के बाद पीडब्ल्यूडी को मार्ग निर्माण के लिए शासन से स्वकृति मिली थी। रविवार से लोनीवि द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.