बांका, अगस्त 30 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले के एकमात्र सरकारी महाविद्यालय पीबीएस कॉलेज के मुख्य द्वार के आसपास महीनों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। यह वही कॉलेज है जो जिले के शैक्षणिक, प्रशासनिक और चुनावी गतिविधियों का केंद्र माना जाता है। यहां जिला स्तर के कई बड़े आयोजन होते रहते हैं, और चुनाव आयोग का वज्रगृह भी यहीं स्थित है। हाल के नगर परिषद चुनाव के परिणाम भी इसी परिसर से घोषित किए गए थे। बावजूद इसके, कॉलेज के मुख्य गेट के दोनों ओर फैले जलजमाव की समस्या का समाधान आज तक नहीं निकाला जा सका। पीबीएस कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं बल्कि जिले की प्रशासनिक व्यवस्था का भी अहम हिस्सा है। यहां अक्सर वरीय पदाधिकारी आते-जाते रहते हैं। मगर आश्चर्य की बात है कि महीनों से फैली जलजमाव की समस्या पर किसी का ध्यान नहीं गया। चुनाव आयोग के लिए बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.