भागलपुर, दिसम्बर 28 -- एसएसवी कॉलेज कहलगांव के खेल मैदान में आयोजित अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन शनिवार को पीबीएस कॉलेज बांका और मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में पीबीएस कॉलेज बांका की टीम ने मारवाड़ी कॉलेज को 36 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर मारवाड़ी कॉलेज की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीबीएस कॉलेज बांका की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर की टीम 23वें ओवर में 184 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह पीबीएस कॉलेज बांका ने 36 रन से शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के यश कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका राजेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.